शामली: शामली जिले की चौसाना पुलिस चौकी क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप
Shamli, Shamli | May 29, 2026 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले की चौसाना पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ युवकों पर गैंग बनाकर एक किशोरी का लगातार पीछा करने और छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। प्रकरण में किशोरी के परिजनों ने गांव के लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।