शाहजहांपुर: फर्जीवाड़ा: लंबे समय से निशाने पर था फर्जी सैन्य अफसर, बोले मेजर सूबेदार रमेश दीक्षित
शाहजहांपुर। शहर के संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाले एक युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें वह अपनी पहचान और पद के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसे जांच के लिए रोक लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सैन्य इंटेलिजेंस स