पन्ना: पन्ना में मानसून सुस्त, पिछले साल से 215 मिमी कम बरसे बदरा; बढ़ी उमस।
Panna, Panna | Jul 11, 2026 पन्ना जिले में इस बार मानसून की रफ्तार बेहद धीमी है। 1 जून से अब तक महज 259.4 मिमी (10.2 इंच) औसत बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य का सिर्फ 22.1% है। पिछले साल के मुकाबले इस अवधि में 215.2 मिमी कम बारिश होने से किसानों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, जिससे जल संकट का खतरा गहराने लगा है।