तिलहर: नेशनल हाईवे पर मंडी कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरअसल यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित मंडी कट के पास की है। बताया जा रहा है कि रुजवारी गांव के रहने वाले किसान लालाराम उम्र 60 साल अपनी बाइक से तिलहर स्थित नवीन गल्ला मंडी किसी काम को लेकर आए हुए थे। देर शाम अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।