बरेली: बरेली में NEET का महासंग्राम: 25 सेंटर, 11,532 अभ्यर्थी, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके
बरेली जिले में आज मेडिकल के सबसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम NEET का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 11,532 अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के सपने को लेकर परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा भले ही दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हो, लेकिन सख्त चेकिंग और जरूरी औपचारिकताओं के चलते अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह 11:30 बजे से ही शुरू