जबलपुर: जैन समाज का आक्रोश: संतों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वी (माता जी) के साथ हुई हृदय विदारक घटना के विरोध में आज संस्कारधानी जबलपुर का सकल जैन समाज सड़कों पर उतर आया। घटना से आक्रोशित और दुखी जैन समाज ने भारी संख्या में एकत्रित होकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस कमानिया गेट से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर तक पहुंचा, जिसमें जैन समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ अन्