वारासिवनी: सरकारी चावल घोटाले में एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि व सुपरवाइजर गिरफ्तार,16500 क्विंटल चावल की हेराफेरी का खुल सकता है राज
सरकारी चावल घोटाले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि राहुल प्रताप और सुपरवाइजर राकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर 27 जून तक रिमांड पर लिया है। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मिल संचालक सौरभ संचेती सहित अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस पूछताछ में चावल हेराफेरी के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद है।