कासगंज: कासगंज के सोरोंजी में संध्या फेरी, गूंजे गंगा-वराह के जयकारे
सोरोंजी तीर्थनगरी में शुक्रवार को संध्या वराह मंदिर से भव्य संध्या फेरी निकाली गई। फेरी के दौरान “ॐ जय गंगे, ॐ जय वराह” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु केसरिया ध्वज हाथों में लिए और चंदन तिलक लगाए संकीर्तन करते हुए हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग से गुजरे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सिद्ध विनायक, रघुनाथ जी, बालाजी दरबार पर रुककर पूजा अर्चना की।