डीग: डीग के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर अतिक्रमण की चपेट, श्रद्धालुओं और शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी
Deeg, Bharatpur | Jun 27, 2026 शहर के मुख्य बाजार में स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र लक्ष्मण मंदिर इन दिनों चारों ओर फैले अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।