पन्ना: करहिया गाँव में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र और नगदी बरामद की
Panna, Panna | Apr 9, 2026 पन्ना के सलेहा पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी रामू पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राम करहिया में एक घर से मंगलसूत्र और नकदी पार कर दी थी। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और जेवरात बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।