पखांजूर: पखांजूर हायर सेकेंडरी स्कूल में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन
कोयलीबेडा ब्लाक पखांजूर हायर सेकेंडरी स्कूल में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशउत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में क्षेत्र के विधायक विक्रमदेव उसेडी व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा ने की। अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगा और मुंह मीठा करा शाला प्रवेश कराया गया.