धमतरी: आमदी में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन, भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर एफआईआर की मांग की
कांग्रेसियों ने बताया कि आमदी नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी से चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भाजपा के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी एवं दुर्व्यवहार किया गया है। एवं पार्षद से जातिसूचक गाली-गलौच करने, आरोप-प्रत्यारोप लगाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है।जिसको लेकर कांग्रेसी रैली निकाल कर नगर पंचायत आमदी पहुँचे।