जबलपुर: धनवंतरी चौराहे पर हिट एंड रन में दूसरी मौत, नशे में कहर मचाने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
शहर के धनवंतरी चौराहे पर बीती रात हुए भीषण हिट एंड रन मामले में इलाजरत एक और व्यक्ति की मौत हो चुकी है, बता दे कि बीती रात एक नशेड़ी कार चालक ने दो वाहनो को बुरी तरह रौंद दिया था, इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं इस घटना में घायल हुए पिता पुत्र दोनों घायल थे जिनमें से पिता की मृत्यु हो चुकी है वहीं बालक अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है