रसूलाबाद: गंभीरा ग्राम पंचायत में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया
रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंभीरा में विधायक निधि से स्वीकृत 12.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और गांव के विकास कार्य को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे