बहराइच: जंगलपुरवा में पानी में डूबने से बच्ची की हुई मौत,पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुरवा में पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजन खेत मे गेंहू काटने गए थे।