कटनी नगर: प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जल गंगा संवर्धन अभियान में हुए शामिल, कटनी नदी के मसुरहा घाट में किया श्रमदान
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह आज कटनी दौरे पर रहे जहां विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा उनके द्वारा की गई उनका दौरा जिले के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आज शनिवार शाम 5 बजे वे कटनी नदी के मथुरा घाट में आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान करने भी पहुंचे थे।