सैदपुर: सादीभादी में अधेड़ को बचाने में भिड़ी दो बाइकें, टकराने से अधेड़ की मौत, 2 घायलों की न्यू लीलावती में बची जान
क्षेत्र के सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय सुभाष प्रजापति पुत्र स्व. रघुनाथ प्रजापति की मौत हो गई, जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।