कोटड़ी: कोटड़ी क्षेत्र में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ियों से भरे वाहन को किया जब्त
Kotri, Bhilwara | Apr 19, 2026 कोटड़ी उपखंड क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त किए हैं। वनपाल कमलेश कुमार रेगर के नेतृत्व में टीम ने कोटड़ी चौराहे के पास गश्त के दौरान लकड़ियों से भरे वाहन पकड़े। जांच में लकड़ी परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया।