कुशलगढ़: कुशलगढ़ कॉलेज में वरिष्ठजनों के अनुभवों से विद्यार्थियों को मिली सफलता की सीख, आयोजित की गई प्रेरक कार्यशाला
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में सोमवार को दोपहर एक बजे भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं करियर काउन्सलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में "वरिष्ठ जनों के अनुभव : सफलता व संघर्ष की प्रेरक गाथाएँ" विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने वरिष्ठजनों के अनुभवों को ज्ञान का अमूल्य खजाना बताया!