थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र रजक उम्र करीबन 22 वर्ष का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।