कानपुर: तिलक नगर में राजीव पेट्रोल पंप के पास टूटी पाइपलाइन के कारण सैकड़ों लोगों के घर में नहीं पहुंचा पानी
तिलकनगर में राजीव पेट्रोल पंप चौराहे पर जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। इस कारण शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग ने देरी से मरम्मत के लिए शनिवार सुबह 7 बजे बेनाझाबर वाटर वर्क्स और भैरोघाट पंपिंग स्टेशन बंद कर दिया। इससे शहर के 28 जोनल पंपिंग स्टेशनों में पानी की आपूर्ति रुक गई।