कानपुर: योग दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क में जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, विधायक समेत 10 हजार लोगों ने किया योग
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 7 .30 बजे से पूरे कानपुर जगह-जगह योग का अभ्यास किया गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम के साथ-साथ शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों ने एक साथ मिलकर योग का अभ्यास किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पुलिस कमिश्नर समेत 10000 लोग मौजूद रहे