कानपुर: बर्रा परिसर में योग दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण सहित कई पुलिस अधिकारियों ने किया योग
शनिवार 8 बजे 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना बर्रा परिसर में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार द्वारा योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में समवेत रूप से योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योग दिवस के मौके पर देश वाशियो के लिए दिया गया संबोधन सुना।