पामगढ़: चंडीपारा में बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा में बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे में व्यक्ति बलराम कश्यप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी बाइक क्रमांक सीजी 22 x 2885 के चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.