➡️दिनांक 14.07.2026 की रात्रि समय करीब 10.30 बजे थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत पहासू अड्डे पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें राजकुमार पक्ष थाना खुर्जा कस्बे का रहने वाला है तथा दूसरा पक्ष लाखन देवराला, थाना शिकारपुर का रहने वाला है । दोनो आपस में पूर्व से परिचित है। अब तक की जांच में दोनो के बीच पुरानी पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट होना प्रकाश में आया है। राजकुमार पक्ष के तीन लोग घायल हुए है।
➡️राजकुमार पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के टीमे गठित की गयी है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर विवेचना का विधिक निस्तारण किया जायेगा।
➡️इसमें कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा 1.70 लाख रुपये लूटे जाने की खबर चलायी जा रही है, लूट जैसी कोई घटना नही हुई है दोनो पक्ष आपस में पूर्व से परिचित है जिनके बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद है। मारपीट के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
➡️इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खुर्जा श्री शोभित कुमार की बाइट~
#UPPolice
#BulandshahrPolice
34 views | Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026