धोरैया: मंदार डेरु गांव में आग से तीन घर जले, हज़ारों की संपत्ति हुई स्वाहा
कुरमा पंचायत के मंदार डेरु गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई. इस घटना में बिंदेश्वरी रविदास, मिश्री रविदास और गुलाटी रविदास के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए.आग अज्ञात कारणों से सबसे पहले बिंदेश्वरी रविदास के घर में लगी.इसके बाद आग तेजी से फैलते हुए मिश्री रविदास और गुलाटी रविदास के घरों तक पहुंच गई.