शाहजहांपुर।मोहल्ला अलीजई में नेशनल इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। नालियां कूड़ा और गोबर से इस कदर भर चुकी हैं कि गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है। हालात ऐसे हैं कि गोबर और गंदगी सड़क तक फैल गई है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।