महाराजगंज: अचली गाँव में हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट की घटना में पांच लोग हुए घायल
7 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो महाराजगंज सीएचसी का बताया जा रहा है। जहां इलाज कराने आए घायलों पर पहले से घात लगाकर बैठे हमला वारो ने हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। जिनका सभी का सीएचसी मे इलाज किया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भी रेफर किया गया है।