बांदा: पचनेही गांव में उधारी के पैसे मांगने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
Banda, Banda | Jan 15, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचनेही गांव मे उधारी दिए पैसे मांगने पर 2 लोगों ने व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति के परिजनों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत लेकर घायल व्यक्ति को डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति बांदा के देहात के क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी है।