नानपारा: नानपारा की दो रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज की मांग शुरू, सांसद से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की अपील की गई
नानपारा-रुपईडीहा मार्ग तथा नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय जाम रहता