सादुलशहर: लालगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 पेटी देसी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लालगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लालगढ़ थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मण सिंह व राजेंद्र सिंह को नहर पुलिया पर बिना नंबरी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों से एक पेटी देसी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।