पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ हुई मारपीट, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 9 पीलीबंगा निवासी प्रीति ने आरोप लगाया की पांच नामजद आरोपी निवासीगण रामपुरा फूल ने परिवादिया के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है