शाहजहांपुर: पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही रात में 69 वारंटी और वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात चलाए गए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान में जनपद पुलिस ने कुल 69 वारंटी और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।