मोहनलालगंज: साड़ी के फंदे से युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित लेवल खेड़ा गांव में 24 वर्षीय रंजीत कन्नौजिया ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। रंजीत के परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।