हरदोई: अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम के लिए पुलिस लाइन में एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बुधवार की रात को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए है। गोष्ठी के प्रारंभ में जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया, जिसमें कर्मचारी गणों द्वारा पूर्व में बताई गई समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए गए।