नानपारा: मिर्ज़ापुर तिलक में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिया का निर्माण कार्य हुआ पूरा, ग्रामीणों को मिली राहत
नवाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के मजरा मिर्जा फांटा गांव में पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधान ने यह कार्य करवाया। दरअसल, मिर्जा फांटा गांव में सड़क पर पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था