प्रतापपुर: धान की बोरियों के नीचे छिपा था 'काला सोना', प्रतापपुर पुलिस ने मंसूबों को किया विफल
प्रतापपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। एसडीपीओ सदर संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से एक ऑटो में धान की बोरियों के नीचे छिपाकर डोडा बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रतापपुर थाना