गोरखपुर: चेकिंग के दौरान कैंट पुलिस ने 32 बोर के अवैध पिस्टल के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व मे इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी नवीन कुमार व उपनिरीक्षक राजवंश सिंह थाना एम्स द्वारा अपनी टीम के साथ चेकिंग किया जा रहा था।इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसको रोक कर उसकी जामा तलाशी ली गई।तो उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद किया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान अभिषेक यादव पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है।