कांके: स्मार्ट सिटी इलाके में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2026 स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास एक ई-रिक्शा भी खड़ी मिली है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक का ई-रिक्शा से कोई संबंध हो सकता है।