लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के पचौता गांव के बहियार में करंट लगने से एक युवक की मौत, अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
नगर थाना क्षेत्र के पचौता गांव के बहियार में करंट लगने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जिसकी सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान पचौता गांव के ही रहने वाले महेंद्र पासवान के पुत्र गणेश पासवान के रूप में की गई।