जहानाबाद: राजाबाजार गैंगवार पर आईजी सख्त, अवैध शराब व वर्चस्व की लड़ाई बनी खूनी संघर्ष की वजह
जहानाबाद राजा बाजार में दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमले और हथियार लहराने के मामले में आईजी मगध रेंज ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर सख्त करवाई के निर्देश दिए हैं उन्होंने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। जांच में अवैध शराब के धंधे और वर्चस्व की रंजिश को संघर्ष की मुख्य वजह माना जा रहा है।