बीना: वीर सावरकर वार्ड में शटरिंग करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ 45 वर्षीय मज़दूर, सागर किया गया रेफर
Bina, Sagar | May 30, 2025 45 वर्षीय गोविंद पिता पूरन निवासी भीम वार्ड जो वीर सावरकर वार्ड में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहा था। तभी काम करते समय मजदूर नीचे गिर गया। मजदूर को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।