बीना: नई बस्ती के कब्रिस्तान स्थित नज्जी बाबा की दरगाह पर आयोजित उर्स मुबारक पर पहुंचे सर्वधर्म के लोग
Bina, Sagar | May 30, 2025 हजरत नज्जी बाबा रहमतुल्ला अलह की दरगाह पर गुरुवार शाम को लंगर का आयोजन किया गया। जहां पर सर्वप्रथम के लोगों ने बाबा का लंगर ग्रहण किया वहीं रात में कव्वाली का आयोजन किया गया। कौमी एकता का प्रतीक उर्स मुबारक में सद्भावना की ऐसी मिसाल दिखी जिसमें कव्वाली की प्रस्तुति देने वाले मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू धर्म के कव्वालो ने बाबा की निस्बत में कव्वाली पेश की।