नावकोठी: प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत चकमुजफ्फर में स्कूल में मुफ्त नामांकन के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूल में निशुल्क नामांकन के लिए चकमुजफ्फर में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के दौरान चकमुजफ्फर सहित विभिन्न वार्डों में बच्चों ने ढोल मंजीरा बजाकर अनामांकित बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित किया।