सदर: प्रयागराज जंक्शन पर लापता बच्चे को 2 घंटे 25 मिनट में ढूंढा गया, मां को किया सुपुर्द
Sadar, Allahabad | Apr 5, 2026
प्रयागराज जंक्शन पर लापता हुए विजय (12) को जीआरपी पुलिस ने मात्र 2 घंटे 25 मिनट में सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार में खुशी लौट आई। यह घटना रविवार सुबह की है। प्रयागराज के थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम बहराइचा की रहने वाली धनेश्वरी देवी ससुर के साथ रायबरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुची थी।