सतना के बदखर बाई पास के पास ट्रक ने बाइक चालक को ठोकर मार दी है,जिसमें बाइक चालक की जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है,मृत व्यक्ति राम प्रकाश दहायत बताया जा रहा है,स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे युवक बिरला की माइनिंग एरिया से बदखर की तरफ जा रहा था तभी बदखर बाई पास के पास एक ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी।