BAGHPAT DESK :- बागपत में एक रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना डोला गांव में पिज्जा खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार, एक मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पिज्जा खरीदने के दौरान रेस्टोरेंट संचालक कपिल से गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक कपिल, जो मीतली के निवासी हैं, ने थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डोला गांव में हुई इस घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रितिक उर्फ हिमांशु, अंकित और रितिक निवासी सांकलपुट्टी, थाना चांदीनगर को गिरफ्तार किया ह�