चायल: प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय मूरतगंज पर प्रदर्शन किया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दादागीरी व कमीशन मांगने का आरोप लगाया
कौशाम्बी। मूरतगंज विकास खंड में बुधवार को प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए। प्रधानों का कहना है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीडीओ कार्यालय में पहुंचकर दादागीरी करते हैं, प्रमुख की कुर्सी पर बैठते हैं और कार्यालय के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं।