झांसी: झाँसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, प्लेटफॉर्म पर जमीन पर रखकर बेचा जा रहा खाना, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2026 झाँसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ वेंडर प्लेटफॉर्म पर जमीन पर खाना रखकर बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर खुले में जमीन पर रखे खाद्य पदार्थ को बेच रहे हैं।