चायल: कौशांबी के एसपी ने थाना चरवा में किया औचक निरीक्षण, अभिलेख दुरुस्त रखने और लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने शुक्रवार 6 बजे को थाना चरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, जनता से अच्छा व्यवहार करने तथा रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान बढ़ाने के निर्देश भी दिए।